Feature

डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स

मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव के रोमांचक सफर पर निकले क्रिएटर्स; देश-दुनिया के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगी प्रदेश की सांस्कृतिक झलक

रायपुर, 29 जून 2026। डिजिटल माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर” का शानदार आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत राज्य के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि उनकी रचनात्मक डिजिटल सामग्री के माध्यम से छत्तीसगढ़ की मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और असीम पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार देश और दुनिया के करोड़ों दर्शकों तक पहुंच सके।

इस विशेष यात्रा के दौरान प्रतिभागी इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट की वादियों और तिब्बती संस्कृति, सतरेंगा के विशाल जलाशय व इको-टूरिज्म तथा ऐतिहासिक रामगढ़ महोत्सव का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। वे विभिन्न डिजिटल मंचों के लिए आकर्षक फोटो, वीडियो और रील्स तैयार कर रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक लोककलाओं और बेहतरीन पर्यटन सुविधाओं की झलक लाखों लोगों तक लाइव पहुंच रही है। यह आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड की टीम के सुव्यवस्थित संचालन में सफलता की नई कहानियां लिख रहा है।

डिजिटल युग में सोशल मीडिया को पर्यटन प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए किया गया यह नवाचार राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस इन्फ्लुएंसर मीट से न केवल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की दृश्यता और लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि आगामी समय में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और हस्तशिल्प, लोककला, ग्रामीण पर्यटन सहित स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति और मजबूती मिलेगी।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

Related Articles

Back to top button