अपराध

खुद से 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के सामने बॉयफ्रेंड ने तोड़ा दम, ओयो होटल कुणाल में आधी रात मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

कैंप निवासी 19 वर्षीय शादाब शेख ने प्रेमिका की चुन्नी से लगाया फंदा, स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के कोहका क्षेत्र स्थित ओयो होटल कुणाल में एक 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी उम्र से 4 साल बड़ी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैंप निवासी शादाब शेख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

पूर्व प्रेमिका के फोन कॉल से शुरू हुआ खूनी विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, शादाब शेख बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ ओयो होटल कुणाल में रुकने आया था। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच शादाब की पूर्व प्रेमिका (एक्स गर्लफ्रेंड) के फोन आने को लेकर भीषण विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से और आवेश में आकर शादाब ने कमरे के भीतर ही अपनी प्रेमिका की चुन्नी का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया। प्रेमी को तड़पता देख घबराई युवती ने भी वहीं अपने हाथ की नस काट ली।

युवती को हिरासत में लेकर स्मृति नगर पुलिस कर रही पूछताछ

सुबह होटल स्टाफ के जरिए घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और युवक के साथ मौजूद उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। हाथ में चोट होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है और अब पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ खुदकुशी का मामला है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश थी।

Related Articles

Back to top button