छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Lok Aayog Report: राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग का वार्षिक लेखा-जोखा; प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा प्रतिवेदन

वर्ष 2025-26 की प्रशासनिक गतिविधियों और शिकायतों के निपटारे का सौंपा ब्योरा; राजभवन में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार निवारण की दिशा में लोक आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 किया गया सुपुर्द

प्रशासनिक जवाबदेही का ब्योरा:

इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर प्रमुख लोकायुक्त ने आयोग के वर्ष 2025-26 का आधिकारिक वार्षिक प्रतिवेदन (Annual Report) राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। इस रिपोर्ट में राज्य भर से प्राप्त शिकायतों, उनके आधार पर की गई जांचों और लोक सेवकों के खिलाफ की गई कार्यवाहियों का संपूर्ण विवरण शामिल है।

आयोग के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

राजभवन में आयोजित इस दौरान छत्तीसगढ़ लोक आयोग के कई उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें आयोग के सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु सहित लोक आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button