छत्तीसगढ़

Public Welfare: पीएम आवास योजना: जोन 7 के वार्ड 25 के 22 हितग्राहियों को एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू ने सौंपे भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र

महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार संत रामदास वार्ड के परिवारों को मिला पक्के मकान निर्माण का तोहफा, हितग्राहियों के चेहरे खिले

रायपुर, 13 अगस्त 2026 : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अपने पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए खुशी की खबर आई है। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार, एमआईसी सदस्य व संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद भोलाराम साहू ने नगर निगम जोन 7 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 25 के 22 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र (Building Construction Permission) प्रदान किए। स्वीकृति पत्र हाथ में मिलते ही संबंधित हितग्राहियों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू ने सभी 22 हितग्राही परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य हर बेघर को पक्की छत और सम्मानजनक जीवन देना है। भवन अनुज्ञा मिलने के बाद अब सभी पात्र हितग्राही बिना किसी प्रशासनिक अड़चन के अपने स्वयं के पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे।

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू और निगम प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी तथा वार्ड के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button