छत्तीसगढ़

Raipur Encroachment Action: गोलबाजार और कालीबाड़ी मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 50,500 रुपये का ई-चालान वसूला

टीम प्रहरी अभियान के तहत दुकानदारों को सड़क पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी, यातायात सुचारू रखने निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Raipur Encroachment Action: रायपुर, 18 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर टीम प्रहरी अभियान के तहत गोलबाजार मुख्य मार्ग और सिटी कोतवाली चौक से कालीबाड़ी चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क मार्ग पर सामान रखकर यातायात प्रभावित करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

Encroachment Action: गोलबाजार में 29 हजार, कालीबाड़ी मार्ग पर 21,500 रुपये का चालान

अभियान के दौरान गोलबाजार मुख्य मार्ग के दोनों ओर सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 29,000 रुपये का ई-चालान वसूला गया। वहीं सिटी कोतवाली चौक से कालीबाड़ी चौक तक मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 21,500 रुपये का ई-चालान वसूला गया। इस तरह दोनों क्षेत्रों में कुल 50,500 रुपये की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी भी दी।

Traffic Management: अतिक्रमण हटाने से राहगीरों को मिलेगी राहत

नगर निगम के अनुसार सड़क पर सामान रखने और मार्ग पर कब्जा करने से यातायात बाधित होता है तथा आम लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। टीम प्रहरी अभियान के तहत लगातार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जा रही है, जिससे शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा सड़क पर कब्जा मिलने पर सामान जब्त करने जैसी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदारों की होगी।

Related Articles

Back to top button