छत्तीसगढ़

Food Safety Action: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मिठाइयों के सैंपल और महासमुंद में पनीर फैक्ट्री सील

बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत जांच, रायपुर में पैक्ड मिठाइयों और रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

Food Safety Action: रायपुर, 18 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत रायपुर और महासमुंद में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल डूमरतराई थोक मार्केट में पैक्ड मिठाइयों के तीन लीगल सैंपल लिए गए। इसके अलावा हाईवे किंग रेस्टोरेंट से पनीर और वेज ग्रेवी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

Fake Paneer Factory: महासमुंद में पनीर निर्माण केंद्र पर छापा, फैक्ट्री सील

महासमुंद जिले में प्रशासनिक टीम ने भलेसर रोड स्थित एक पनीर निर्माण केंद्र पर भी कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार पनीर मिला। करीब 300 किलो तैयार उत्पाद को जांच के लिए नमूने लेने के बाद सील किया गया और फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया। खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उत्पाद की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Food Inspection: त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी

रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के दौरान मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य विभाग की यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अधिकारियों द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button