छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Culture News: लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

चयनित कलाकारों को हर साल 12 से 24 हजार रुपये तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि, कई विधाओं के कलाकार कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Culture News: रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित करने के साथ कलाकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Eligibility: इन विधाओं से जुड़े कलाकार कर सकते हैं आवेदन

योजना के तहत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पाक कला और छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। पात्र कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को एक वित्तीय वर्ष में एक बार ई-पेमेंट के माध्यम से न्यूनतम 12 हजार रुपये से अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Application Process: आय सीमा और दस्तावेज जरूरी

योजना का लाभ उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की छायाप्रति लगानी होगी। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय के पते पर भेजना होगा। लिफाफे पर ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026’ स्पष्ट रूप से अंकित करना जरूरी है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण समिति करेगी और समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Related Articles

Back to top button