छत्तीसगढ़

Employment Fair: दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर भर्ती का मौका

रायपुर में 31 अगस्त 2026 को दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन होगा। 30 असिस्टेंट पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास और 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

Employment Fair: रायपुर। दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर में 31 अगस्त 2026 को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला विशेष रोजगार कार्यालय एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

30 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेला डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने का अवसर

विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

रोजगार मेला: 31 अगस्त 2026

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

स्थान: डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर, रायपुर

पद: असिस्टेंट

कुल रिक्तियां: 30

योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

वेतन: ₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह

Related Articles

Back to top button