छत्तीसगढ़

Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर

कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले का सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए, जिनमें 4 पुलिस जवान और एक महिला शामिल हैं। 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया।

Kondagaon News। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप के काफिले से जुड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में कुल 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों में एक महिला सहित चार पुलिस जवान शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों द्वारा घायलों के उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button