छत्तीसगढ़

Jagdalpur Accident: घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, कहा—सभी जवान कुशल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जवानों और परिजनों से की मुलाकात, कहा- सभी जवान कुशल और उपचार जारी

Jagdalpur Acciden News 24 अगस्त 2026। वन मंत्री केदार कश्यप ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने घायल जवानों के परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जवानों से मुलाकात के बाद केदार कश्यप ने बताया कि सभी जवान कुशल हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू और कॉन्टीनेंटल अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों के स्वास्थ्य, उपचार और रिकवरी की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Accident Update: भानपुरी में हुआ था काफिले के फॉलो वाहन का हादसा

गौरतलब है कि 23 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा, भानपुरी से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो पायलट वाहन को पार करते हुए मंत्री के वाहन के मिरर से टकराई। इसके बाद स्कॉर्पियो स्पेयर वाहन और फिर फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार चालक और पुलिस जवान घायल हुए थे। घटना के तत्काल बाद मंत्री ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई थी। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button