छत्तीसगढ़

Crime News: गुढ़ियारी पड़ाव के मंदिर में शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर जांच शुरू की।

Crime News रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का मामला सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव, भगवान हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ किसने और किन परिस्थितियों में की। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button