छत्तीसगढ़

Crime News: अश्वनी नगर में युवक की हत्या के बाद 4 नाबालिग हिरासत में, पुलिस जांच जारी

रायपुर के अश्वनी नगर में देर रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के कारण और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Crime News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में रविवार देर रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी विधि से संघर्षरत बालक हैं। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया।

भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से कुछ के रायपुर से बाहर जाने की कोशिश करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button