छत्तीसगढ़

ED Action: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर पहुंची ED टीम, सुबह से जांच जारी

भिलाई-3 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में PA रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर ED की टीम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई शुरू की।

ED Action भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल बढ़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सचिव (PA) रहे केके चंद्रवंशी के भिलाई-3 स्थित विश्व बैंक कॉलोनी के आवास पर ED की टीम पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारी मंगलवार सुबह दो वाहनों से केके चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचे। टीम ने घर के अंदर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ED की टीम के पहुंचने की खबर इलाके में फैलते ही आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जांच किस मामले से संबंधित है और कार्रवाई के दौरान टीम को क्या-क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

इस मामले में ED की ओर से अभी तक कार्रवाई के कारण को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button