Nava Raipur Bus Fire: मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस क्रमांक 3073 में अचानक भीषण आग लग गई। राखी थाना क्षेत्र की घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Nava Raipur Bus Fire रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बुधवार शाम मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मंत्रालय में छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक 3073 कर्मचारियों को लेकर रवाना हुई थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं और आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद बस को रोककर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई। आग लगने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।



