Raipur Railway Station: स्टेशन पर बदली पार्किंग व्यवस्था, आरक्षण केंद्र के पास नहीं खड़े होंगे वाहन
रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में पार्किंग व्यवस्था बदली जा रही है। आरक्षण केंद्र के पास की दोपहिया पार्किंग को एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित किया जाएगा।

Raipur Railway Station। रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अब आरक्षण केंद्र के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल को एक्सप्रेस-वे के पास स्थानांतरित किया जा रहा है।
नई व्यवस्था के तहत यात्रियों और वाहन चालकों को अपने दोपहिया वाहन एक्सप्रेस-वे के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे। पार्किंग स्थान में बदलाव का उद्देश्य स्टेशन परिसर में आवाजाही को व्यवस्थित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
आरक्षण केंद्र के आसपास वाहनों की भीड़ कम होने से यात्रियों के आवागमन में सुविधा होने की उम्मीद है। स्टेशन के शहर साइड में चल रहे कार्यों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों से नई पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है।



