छत्तीसगढ़

Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

तखतपुर के चना डोंगरी में खेत में करंट की चपेट में आने से किसान गंगाराम कोल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Takhatpur Crime तखतपुर। धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में तखतपुर पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी को मामले में आरोपी बनाया है। घटना के बाद से वह फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चना डोंगरी की है। जानकारी के अनुसार किसान गंगाराम कोल धान की फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। इसी दौरान खेत में लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तखतपुर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान खेत मालिक बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी की भूमिका सामने आने पर उसे आरोपी बनाया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button