छत्तीसगढ़

Liquor Smuggling: नकली होलोग्राम से शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त; 7 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद के सरायपाली में नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने 3229 लीटर से अधिक शराब जब्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के फर्जी लेबल का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी और बिक्री कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3229 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 22.15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई से संबंधित कड़ियों की जांच कर रही है।

कई जिलों तक फैला था नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी का यह नेटवर्क महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर जिले के अलग-अलग इलाकों तक फैला हुआ था। जांच में सामने आई जानकारियों के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान 2 और आरोपी पकड़ाए

पुलिस ने मामले में शुरुआती कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें भी हिरासत में लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button