छत्तीसगढ़

Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील

रायपुर के सदर बाजार और सत्ती बाजार में गणेश विसर्जन झांकी के रूट पर जर्जर भवनों का निरीक्षण किया गया। महापौर ने भवन मालिकों से तीन दिन भवन बंद रखने की अपील की।

Ganesh Visarjan Safety रायपुर। गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने सदर बाजार और सत्ती बाजार क्षेत्र में झांकी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट में आने वाले जर्जर भवनों की स्थिति का जायजा लिया और संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए जरूरी सावधानियों पर अधिकारियों से चर्चा की।

महापौर ने संबंधित जर्जर भवनों के मालिकों से अपील की कि 28 सितंबर 2026 को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी के एक दिन पहले, झांकी के दिन और एक दिन बाद यानी कुल तीन दिनों तक जर्जर भवनों को बंद रखें और किसी अन्य स्थान पर रहें। उन्होंने शहरहित में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

महापौर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन मालिकों के तीन दिनों के लिए अन्यत्र जाने के बाद जर्जर भवनों के सामने बैरिकेडिंग कराई जाए। इसका उद्देश्य झांकी देखने आने वाले लोगों को इन भवनों के पास खड़े होने से रोकना और भीड़ के दौरान सुरक्षा बनाए रखना है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन-4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, नगर निवेश विभाग के संबंधित अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button