Indian Railways Alert: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिसंबर में छह एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानिए किन ट्रेनों को किन तारीखों पर कैंसिल किया गया है।

Indian Railways Alert रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। परिचालन और विकास कार्यों को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस को 7 और 14 दिसंबर को रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन का संचालन और तारीख जरूर जांच लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने तक संबंधित रूट पर परिचालन में बदलाव की स्थिति बनी रह सकती है।



