छत्तीसगढ़

Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू

रायपुर के डूमरतराई साहू पारा में पत्नी और दो बच्चों की चाकू से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने खुद को भी घायल किया, पुलिस जांच में जुटी।

Triple Murder रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button