Sarang Helicopter Air Show : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा ‘सारंग हेलीकॉप्टर’ का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग; 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो
दोपहर 12:20 से 12:45 बजे तक शहर के ऊपर होगी रिहर्सल उड़ान। नवा रायपुर के सेंद लेक में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य एयर शो का ट्रायल।

Sarang Helicopter Air Show रायपुर। राजधानी रायपुर के आसमान में आज विशेष हवाई रोमांच देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर टीम’ आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक शहर के ऊपर उड़ान भरेगी। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों और खुली जगहों से इन हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियों और उड़ान का नजारा देख सकेंगे। यह उड़ान आगामी 2 नवंबर को होने वाले मुख्य एयर शो से पहले का ट्रायल (रिहर्सल) है।
2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा मुख्य एयर शो
राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर भारतीय वायुसेना की ओर से एक भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। यह मुख्य शो आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंद लेक क्षेत्र में संपन्न होगा। इस बड़े आयोजन में सारंग टीम अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। पूर्व तैयारियों के तहत आज रायपुर शहर के आसमान में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मूवमेंट और रिहर्सल की जाएगी।



