Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज (बुधवार) भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात जमकर बारिश हुई और आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने बीती रात विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया था। बलौदाबाजार, दुर्ग, महासमुंद और रायपुर के लिये ये अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून बस्तर संभाग में पहुंचने के बाद तेजी से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा। बुधवार 19 जून से बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button