Feature

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर चित्रकोट महोत्सव 5,6 और 7 मार्च 2024 को प्रस्तावित

कलेक्टर ने चित्रकोट महोत्सव की तैयारियों का लिया जायज़ा

जगदलपुर। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने चित्रकोट महोत्सव की तैयारियों का मौका निरीक्षण कर जायज़ा लिया। चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद की गतिविधियों के स्थल और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु इच्छुक कलाकार या सांस्कृतिक दल आवेदन पत्र सहित ज़िला पंचायत बस्तर के निम्नानुसार अधिकारियों से दिनांक 2 मार्च तक संपर्क कर सकते है:-

1 श्री बीरेंद्र बहादुर (7987984276)
2 श्री तपन डे ( 9406260600)
3 श्री पवन सिंह (9981817292)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, एसडीएम लोहांडीगुड़ा श्री एसएल सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी,जिला और जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button