Feature

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में चुक, युवक से पिस्टल जप्त, 8 सुरक्षाकर्मी निलंबित।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देवी साय की सुरक्षा में चूक का बड़ा खुलासा हुआ है। सीएम कक्षा के पास एक युवक से पिस्टल जप्त किया गया है युवक वीआईपी गाड़ी में सवार होकर सीएम साय से मिलने पहुंचा था वही इस लापरवाही पर 8 पुलिसकर्मियों आज को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक जयपुर का रहने वाला है वह मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस आया था। लेकिन वह पिस्तौल लेकर पहुंच गया था। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है।

यह भी देखे – छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सख्स गाड़ी में मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था, इस वजह से सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसकी जांच नहीं की। बिना जांच के ही उसे अंदर जाने दिया गया जैसे ही वह मुख्यमंत्री कक्षा के पास पहुंचा तो उसकी जांच की गई। इस दौरान उसके पास से एक पिस्टल मिला जिसे जप्त कर लिया गया।

वही एडीजी इंटेलिजेंस नव इसे सुरक्षा में चूक माना है। मामले में 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबितकर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button