छत्तीसगढ़
Balod Road Protest News: 16 लाख स्वीकृत लेकिन नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
Bhaisbod Village Road Issue: बालोद के भैसबोड़ में 1 साल बाद भी अधूरा सड़क काम, परेशान ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लाकर सड़क के बीच की धान रोपाई

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित भैसबोड़ गांव में प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। गांव में 16 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृति के लगभग 1 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। लंबे समय से कीचड़ और खस्ताहाल मार्ग की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा।
बुधवार को आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मुख्य मार्ग पर पहुँचे और सड़क के बीचो-बीच पानी भरे गड्ढों में धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।



