छत्तीसगढ़

NIT Raipur Innovation Hub : आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा भारत – केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

एनआईटी रायपुर में सात अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अनुसंधान और जनजातीय स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकस।

NIT Raipur Innovation Hub रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में सात अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का भव्य उद्घाटन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष अनुसंधान, एयरोस्पेस तकनीक, ग्रामीण एवं जनजातीय स्वास्थ्य, कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स और नैनोसाइंस जैसे क्षेत्रों में स्थापित ये केंद्र छत्तीसगढ़ को वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाएंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की निर्णायक भूमिका होगी, और देश की युवा प्रतिभाएं इस परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति साबित होंगी।

एनआईटी रायपुर में स्थापित ये सातों केंद्र केवल प्रयोगशालाएं नहीं बल्कि भविष्य के नवाचार केंद्र होंगे, जहाँ उद्योग और उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित होगी। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को विश्वस्तरीय अनुसंधान सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश में स्टार्टअप व उद्यमिता को नया प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. नल्लाथंबी कलाइसेल्वी, चेयरपर्सन डॉ. सुरेश हावरे और एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमन्ना राव सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button