छत्तीसगढ़

CAMPA Board Meeting Chhattisgarh: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश!

₹713.73 Crore CAMPA Annual Plan Approved : कैम्पा मद से वनांचल क्षेत्रों में बनेंगे पुल-पुलिए और सड़कें; पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जोर

रायपुर न्यूज़: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में कैम्पा (CAMPA) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वन संरक्षण, पर्यावरण विकास और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक और कैम्पा योजना से जुड़ी मुख्य बातें:

नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास पर फोकस: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में नक्सल मुक्त हुए सुदूर वन क्षेत्रों में पुल-पुलियों, पहुंच मार्गों और आवश्यक शासकीय भवनों के निर्माण में तेजी लाई जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक तुरंत पहुंच सके।

713.73 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना: वर्ष 2026-27 के लिए 713 करोड़ 73 लाख रुपये की कार्ययोजना को अनुमोदित कर केंद्र सरकार (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) को भेजा गया है, जिसमें से 436 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

पर्यावरण व भू-जल संरक्षण: राज्य में कैम्पा निधि से सिंचित व असिंचित वृक्षारोपण, बांस वनों का पुनरुद्धार, क्षतिपूर्ति वनीकरण, चेक डैम व तालाबों के माध्यम से भू-जल संरक्षण और वन्यप्राणी प्रबंधन के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद: उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पीसीसीएफ अरूण पाण्डेय, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, वित्त सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद और कैम्पा सीईओ श्रीमती शालिनी रैना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button