छत्तीसगढ़

Chain Snatching: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमाश फरार

पता पूछने के बहाने महिला को उलझाया, करीब 30 हजार रुपये की चेन लेकर भागे आरोपी

Chain Snatching: धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुजरा गांव की रहने वाली बिंदा बाई साहू सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान कार सवार दो लोगों ने उन्हें रोककर पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाया और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Back to top button