छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सोनपुर में किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

शहीदों की स्मृति में सोनपुर में बनी शौर्य वाटिका, 37 शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

Chhattisgarh News: रायपुर, 20 अगस्त 2026। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शहीदों की स्मृति और उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। करीब एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही शौर्य वाटिका में शहीदों के परिजनों ने उनके नाम पर स्मृति वृक्ष लगाए। उपमुख्यमंत्री ने भी पीपल का पौधा रोपित कर पौधरोपण की शुरुआत की।

Development News: करीब 79 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने करीब 78.96 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें तालाब गहरीकरण, खेल मैदान, पहुंच मार्ग, शौचालय, चबूतरा, वृक्षारोपण और शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 37.95 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, आहता और शेड निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

Martyrs News: शहीदों के बलिदान को याद रखने की पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के जवानों और बस्तर के लोगों ने बड़ी कीमत चुकाई है। उन्होंने शहीद जवानों और उनके परिवारों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की बहादुरी और बलिदान से बस्तर में शांति और विकास की नई संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य वाटिका में शहीदों के नाम पर लगाए जा रहे पौधे आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग और शौर्य की याद दिलाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने सोनपुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाबद्ध तरीके से गांव के विकास को गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button