छत्तीसगढ़

Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

आंगन मिलन सेवा के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 2,262 स्थानों पर 12,698 आयोजन हुए, जिनमें 97,471 लोगों ने हिस्सा लिया। पोषण और मातृ स्वास्थ्य पर हुआ संवाद।

Angan Milan Seva रायपुर, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राज्य के 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और माताओं-बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। सुपोषित थाली के माध्यम से महिलाओं को रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करने के तरीकों के बारे में बताया गया।

आंगन मिलन सेवा में बच्चों के अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और मातृ स्वास्थ्य व बाल पोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवार और समुदाय के साथ जोड़ते हुए बच्चों के बेहतर पोषण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी महिलाओं ने योजनाओं से मिलने वाली सहायता के उपयोग से जुड़े अनुभव साझा किए। आयोजनों के जरिए परिवारों को पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button