छत्तीसगढ़

Elephant Death: शिकार के लिए बिछाए 1.5 किमी करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी, 6 गिरफ्तार

jashpur-elephant-death-electric-wire-six-arrested

Elephant Death जशपुर। जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग की जांच में सामने आया कि जंगल और खेत की सीमा के आसपास वन्यजीवों के शिकार के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबा बिजली का तार बिछाया गया था।

बताया गया कि इसी प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने जांच और कार्रवाई शुरू की। टीम ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के भीतर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया।

वन विभाग के अनुसार, मामले में पांच अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपितों को 25 सितंबर की शाम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने जंगल और खेतों से लगे क्षेत्रों में अवैध बिजली तार बिछाने जैसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

Related Articles

Back to top button