छत्तीसगढ़

Railway Engine Maintenance in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा, 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का होगा रखरखाव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में नई रेल लाइनों, यात्री सेवाओं और आधुनिक अधोसंरचना के विकास से छत्तीसगढ़ की आर्थिकी और कनेक्टिविटी को नई गति मिल रही है।

Railway Engine Maintenance in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। अब राज्य में आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का रखरखाव किया जाएगा। इस हाई-टेक मेंटेनेंस सुविधा के स्थापित होने से न केवल रेलवे के तकनीकी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

यात्री सेवाओं और कनेक्टिविटी को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि और राज्य में चल रहे रेल विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि नई रेल लाइनें, बेहतर यात्री सेवाएं और आधुनिक अधोसंरचना छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को तीव्र गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद जैसी नई यात्री सेवाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बेहद सुगम और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

विभिन्न क्षेत्रों को मिलेगा बढ़ावा

राज्य में रेल नेटवर्क के इस अभूतपूर्व विस्तार से शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, कृषि और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को भी नया संबल मिल रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन हब के रूप में तेजी से उभर रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों के लिए विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button