छत्तीसगढ़

Mahadev App Operation Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी जारी है महादेव ऐप का अवैध खेल, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए सिंडिकेट ने बदला तौर-तरीका

ओमान से प्रत्यर्पण के बावजूद इंटरनेट पर सक्रिय हैं नए डोमेन नेम। वीपीएन (VPN) के जरिए अब भी चल रहा सट्टेबाजी का अवैध कारोबार।

Mahadev App Operation Update रायपुर, 4 नवंबर 2026। ​बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने के बावजूद अवैध सट्टेबाजी का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। पुलिस और जांच एजेंसियों की सख्ती से बचने के लिए इस सिंडिकेट ने अपने काम करने के तौर-तरीकों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह नेटवर्क अब भी ऑनलाइन सक्रिय बना हुआ है।

​जांच में सामने आया है कि इंटरनेट पर अभी भी ‘महादेवऑनलाइन डॉट कॉम’ और ‘महादेवबुक्स डॉट कॉम’ जैसे डोमेन नेम सक्रिय हैं, जिनके जरिए अवैध कमाई का यह खेल जारी है। हालांकि इनमें से एक वेबसाइट भारत में सीधे ओपन नहीं होती है, लेकिन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करके इसे आसानी से खोला जा रहा है। तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि इनमें से एक डोमेन को 2021 में रजिस्टर कराया गया था जो 2027 तक वैध है, और इसका सर्वर लोकेशन मुंबई, महाराष्ट्र दर्शाया गया है।

​सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल इस नए सिंडिकेट और सर्वर नेटवर्क की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं ताकि इन वीपीएन आधारित गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के अन्य छिपे हुए चेहरों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगालने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button