छत्तीसगढ़

CG Accident News: कवर्धा में 33KV बिजली तार की चपेट में आया ग्रामीण, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कवर्धा के कामाड़बरी गांव में पेड़ की डाली काटते समय 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से रामकुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम है।

CG Accident News: कवर्धा। जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार पेड़ की डाली काटने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान पेड़ का कटा हुआ हिस्सा पास से गुजर रही 33KV हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर जा गिरा। तार के संपर्क में आते ही रामकुमार करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों में भी बिजली लाइन के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि रामकुमार अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और तीन बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button