अपराध

Crime News: हथमुड़ी गांव में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी युगल के शव, शादीशुदा था युवक

कबीरधाम के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे पर मिले। युवक शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। पुलिस जांच में जुटी है। BH

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में एक प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बच्चों का पिता था युवक

मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी।

प्रेम संबंध और शादी की थी चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छोटू और ज्योति के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Back to top button