छत्तीसगढ़

Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी, 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची रिवीजन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

Election Commission SSR-2027 Schedule: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, आगामी 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां और चरण:

12 नवंबर 2026: एकीकृत प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा।

12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा अन्य किसी प्रकार की दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए यह अवधि निर्धारित की गई है।

4 जनवरी 2027: समस्त पुनरीक्षण प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा किसी अन्य प्रकार की दावा-आपत्ति की आवश्यकता हो, तो निर्धारित अवधि में आवेदन करें। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button