Forest Department Promotion News: छत्तीसगढ़ में 18 वनक्षेत्रपाल बने सहायक वन संरक्षक, पदोन्नति आदेश जारी
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 18 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में प्रमोशन मिला है।

Forest Department Promotion News रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन विभाग में पदस्थ 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को पदोन्नति देते हुए सहायक वन संरक्षक (ACF) बनाया है। इस संबंध में विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
इन 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन
राममूर्ति बघेल — काष्ठागार अधिकारी, कांकेर
मृत्युंजय शर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोरबा
जागेश्वर गंधर्व — काष्ठागार अधिकारी, नारायणपुर
राकेश कुमार रावत — विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, बलरामपुर
कुंवर बहादुर सिंह — काष्ठागार अधिकारी, जनकपुर, मनेन्द्रगढ़
अभिषेक कुमार दुबे — परिक्षेत्र अधिकारी, केन्दई, कटघोरा
देव सिंह ठाकुर — परिक्षेत्र अधिकारी, रतनपुर, बिलासपुर
निखिल सक्सेना — परिक्षेत्र अधिकारी, बलरामपुर
पुष्पेश चंद्र गोस्वामी — परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर बोरतलाव, राजनांदगांव
प्रतीक वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोण्डागांव
मनीष सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, पसान, कटघोरा
अनुराग वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण बोरतलाव, राजनांदगांव
ज्योति गुप्ता — काष्ठागार अधिकारी, उर्दना, रायगढ़
तीर्थराज साहू — परिक्षेत्र अधिकारी, एसएफआरटी, रायपुर
किशोर कुमार साहू — भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा
धीरेन्द्र साहू — वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी, धमतरी
सौरभ रजक — परिक्षेत्र अधिकारी, करपावण्ड, बस्तर
- माधुरी सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, बेमेतरा, दुर्ग

इस पदोन्नति के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। नई पदस्थापना से संबंधित आदेश जारी होने के बाद उन्हें निर्धारित स्थानों पर कार्यभार सौंपा जाएगा।



