छत्तीसगढ़

Jagdalpur Family Dispute News: बेटी के धर्म परिवर्तन और विवाह से नाराज पिता ने किया पिंडदान, संबंध खत्म करने की घोषणा

जगदलपुर में बेटी के धर्म परिवर्तन और मुस्लिम युवक से विवाह के बाद पिता ने धार्मिक विधि से पिंडदान किया और पारिवारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की।

Jagdalpur Family Dispute News। धरमपुरा क्रमांक-3 निवासी सुजान दत्ता ने अपनी जीवित बेटी सिमरन दत्ता के धर्म परिवर्तन और मुस्लिम युवक से विवाह के बाद शास्त्रीय विधि-विधान से उसका पिंडदान किया। पिता ने सार्वजनिक रूप से बेटी से अपने पारिवारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा भी की।

बेटी के फैसले से नाराज परिवार ने उठाया कदम

जानकारी के अनुसार सिमरन ने मुस्लिम युवक से विवाह के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया। परिवार की ओर से विवाह और धर्म परिवर्तन के फैसले को रोकने के लिए परिजनों तथा समाज की ओर से समझाइश दी गई, लेकिन निर्णय नहीं बदला। इसके बाद पिता सुजान दत्ता ने बेटी से संबंध विच्छेद का फैसला लिया।

20 सितंबर को सुजान दत्ता ने सिर मुंडवाकर पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के साथ आजीवन पारिवारिक संबंध समाप्त करने संबंधी घोषणा पत्र भी सार्वजनिक किया।

सामाजिक पदाधिकारी परिवार से मिलने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद निखिल मारवा बंगाली समन्वय समिति समाज, बस्तर संभाग के अध्यक्ष जीवनंद हलधर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी सुजान दत्ता के निवास पहुंचे। पदाधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पिता के निर्णय के प्रति समर्थन जताया।

सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक संवाद पर चर्चा

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज के बीच संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कार, सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं की जानकारी देने की अपील की। साथ ही विवाह और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मामलों में परिवारों के बीच संवाद और जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Back to top button