छत्तीसगढ़

Kabirdham News: 1600 रिक्त पदों को भरने की मांग, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने कवर्धा में किया प्रदर्शन

दूसरी चयन सूची या प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर निकाली रैली

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में रिक्त रह गए करीब 1600 पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी कवर्धा पहुंचे। उन्होंने भारत माता चौक से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर कूच किया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गए पदों को दूसरी चयन सूची अथवा प्रतीक्षा सूची जारी कर भरा जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों को इन रिक्त पदों पर अवसर दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिल सके।

Related Articles

Back to top button