Katghora Dongargarh Rail Line Approval: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली केंद्र की मंजूरी; 16 वर्षों का लंबा संघर्ष लाया रंग
Bilaspur Railway Zone Struggle Committee: तोखन साहू का जताया आभार; समिति ने कहा- लूप लाइनों से अधिकतम आबादी को मिले रेलवे का लाभ

बिलासपुर न्यूज़: छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई रफ्तार देते हुए कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले के साथ ही पिछले 16 वर्षों से चले आ रहे जनआंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही इस नए रेल मार्ग पर ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।
‘छात्र युवा नागरिक रेलवे जोन संघर्ष समिति’ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। समिति के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकी है।
हालांकि, समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह ऐतिहासिक परियोजना तभी पूरी तरह सार्थक सिद्ध होगी, जब इसके संशोधित एलाइनमेंट और आवश्यक लूप लाइनों के माध्यम से राज्य की अधिकतम आबादी और ग्रामीण क्षेत्रों को रेल सुविधा का सीधा लाभ मिल सके। इस नई रेल लाइन के बनने से न केवल यात्रियों को यातायात की सुलभ सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी भारी बढ़ावा मिलेगा।



