छत्तीसगढ़

KBC News: छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख रुपये, IAS बनने के लिए छोड़ी थी नौकरी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निवासी योगेश साहू ने KBC में 50 लाख रुपये जीते। IIT Bombay से पढ़ाई के बाद IAS बनने के लक्ष्य के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

KBC News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपये जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। योगेश ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के बजाय गेम क्विट करने का फैसला किया। मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

KBC Winner: भाटापारा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

ग्राम टेहका निवासी योगेश साहू की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुंबई से लौटने के बाद रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी सफलता पर बधाई दी।

IIT Bombay: पढ़ाई में भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

योगेश साहू IIT Bombay में पढ़ाई कर चुके हैं और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में प्रवेश हासिल किया था। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उन्हें करीब 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी मिली थी, लेकिन IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।

UPSC Dream: IAS बनने का सपना

योगेश साहू का लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह नौकरी छोड़कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। KBC में 50 लाख रुपये जीतने के बाद उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी चर्चा में है।

योगेश के पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले योगेश ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिक्षा और अब KBC में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Related Articles

Back to top button