छत्तीसगढ़

कोटमीकला मर्डर-लूट कांड का सनसनीखेज खुलासा: बिहार-झारखंड के शूटरों संग मिलकर रची थी खूनी साजिश, 7 इनामी बदमाश गिरफ्तार!

ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड का बिलासपुर आईजी के निर्देश पर 14 दिनों में राजफाश, अंतराज्र्जीय गैंग के टेक-इंटेलिजेंस से उड़े होश

Bol Bharat 24 News गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में पिछले दिनों हुए बहुचर्चित ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और सनसनीखेज लूटकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 14 दिनों के भीतर सुलझा लिया है। इस खूनी वारदात को अंजाम देने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को धरदबोचा है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर बिहार और झारखंड से बुलाए गए पेशेवर शूटरों का एक खतरनाक नेटवर्क था।

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। पुलिस ने इस ऑपरेशन में तकनीकी खुफिया तंत्र (TechINT) और मानवीय सूचनाओं (HumINT) के सटीक समन्वय का इस्तेमाल किया। कड़ियों से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार और झारखंड तक एक्टिव हुईं, जिसके बाद इस सनसनीखेज वारदात की खूनी साजिश की एक-एक परत खुलकर सामने आ गई।

पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियां बरामद किए जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग काफी समय से रेकी कर रहा था और इनका मकसद सिर्फ लूटपाट नहीं बल्कि दहशत फैलाना भी था। इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है, वहीं इलाके के व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाई पर राहत की सांस ली है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button