Kurkanar Bhanpuri Rail Line EPC Tender: रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन के कुरकनार-भानपुरी पैकेज के लिए ₹455 करोड़ की निविदा जारी; मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार
Bastar Rail Network Expansion: बस्तर में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार; वन मंत्री केदार कश्यप ने पीएम मोदी, रेल मंत्री वैष्णव और सीएम साय का किया धन्यवाद

रायपुर न्यूज़: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना के कुरकनार–भानपुरी (पैकेज-1) निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹455.02 करोड़ रुपये की ईपीसी (EPC) निविदा जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह रेल परियोजना बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, आर्थिक समृद्धि और नई संभावनाओं का मुख्य आधार साबित होगी। इस परियोजना के गति पकड़ने से बस्तर क्षेत्र में रेल संपर्क बेहद मजबूत होगा, जिससे स्थानीय व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों और केंद्र सरकार के मजबूत सहयोग से बस्तर के लोगों की वर्षों पुरानी रेल कनेक्टिविटी की आकांक्षा अब धरातल पर साकार हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर अंचल में रेल अवसंरचना का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।



