Utility News : बड़े काम की है दालचीनी, नींबू के छिलके और तेजपत्ते संग यूं करें इस्तेमाल, महक जाएगा पूरा घर
सोशल मीडिया पर वायरल इस नेचुरल एयर फ्रेशनर हैक के पीछे क्या है साइंस? जानिए दालचीनी और नींबू के पानी को उबालने का सही तरीका

रायपुर, 7 अगस्त। घर की बदबू दूर करने और कमरों को तरोताजा महकाने के लिए आजकल सोशल मीडिया पर एक किचन हैक तेजी से वायरल हो रहा है। इस घरेलू नुस्खे में बाजार के केमिकल युक्त महंगे एयर फ्रेशनर और रूम स्प्रे की जगह दालचीनी (Cinnamon), नींबू के बचे हुए छिलके (Lemon Peels) और तेजपत्ते (Bay Leaves) को पानी में उबालने का आसान तरीका बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस साधारण सी रेसिपी से पूरा घर प्राकृतिक और सोंधी सुगंध से महक उठता है।
इस वायरल वायरल हैक के पीछे का वैज्ञानिक कारण बेहद दिलचस्प है। जब आप नींबू के छिलकों, दालचीनी की छाल और तेजपत्ते को पानी में डालकर धीमी आंच पर उबालते हैं, तो इनमें मौजूद वाष्पशील आवश्यक तेल (Essential Oils) भाप के साथ हवा में फैल जाते हैं। नींबू में मौजूद साइट्रस ऑयल्स, दालचीनी का ‘सिनेमाल्डिहाइड’ और तेजपत्ते की सुगंध प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया और दुर्गंध को बेअसर (Neutralize) कर देती है, जिससे बिना किसी केमिकल के घर में ताजगी भरी खुशबू फैल जाती है।
इस नेचुरल रूम फ्रेशनर को बनाने के लिए एक बर्तन में दो कप पानी लें। उसमें इस्तेमाल किए गए 3-4 नींबू के छिलके, दालचीनी का एक-दो टुकड़ा और 2-3 तेजपत्ते डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। उबलते पानी से निकलने वाली भाप तुरंत रसोई और लिविंग रूम की बदबू दूर कर देगी। पानी ठंडा होने के बाद इसे छानकर किसी स्प्रे बोतल में भरकर भी रखा जा सकता है, जिसका इस्तेमाल बाद में पर्दों, सोफे या कमरों में फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है।



