Feature

Nava Raipur Golf News: कल से शुरू होगा ‘नवा रायपुर ओपन 2026’, CM साय करेंगे शुभारंभ; कपिल देव की भी रहेगी मौजूदगी

Nava Raipur Golf News रायपुर, 14 सितंबर 2026। नवा रायपुर को गोल्फ और खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन 15 सितंबर से होने जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, जो डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष हैं, और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल की विशेष मौजूदगी रहेगी। राष्ट्रीय स्तर के खेल दिग्गजों की उपस्थिति से प्रतियोगिता को नई पहचान मिलने और प्रदेश में गोल्फ के साथ खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सेरेमोनियल टी-ऑफ से होगा आगाज

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण भी किया जाएगा।

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री और आयोजन से जुड़े अतिथि मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्देश्यों और नवा रायपुर में गोल्फ तथा खेल पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

गोल्फ प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का उद्देश्य प्रदेश में गोल्फ के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के जरिए नवा रायपुर की आधुनिक अधोसंरचना और खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

खेल पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

गोल्फ जैसे बड़े आयोजन से नवा रायपुर को खेल और पर्यटन के नए गंतव्य के रूप में विकसित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। देशभर के खिलाड़ी, खेल प्रेमी और पर्यटक इस आयोजन से आकर्षित हो सकते हैं। ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ को प्रदेश की उभरती खेल संस्कृति और नवा रायपुर की खेल क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button