छत्तीसगढ़

Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण

लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में हुआ भव्य आयोजन। शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी के स्मरण में वित्त मंत्रालय ने तैयार किया है विशेष सिक्का।

Mata Hasi Devi 200th Jayanti: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के पावन अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी विभूति के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर स्मारक सिक्का जारी होना देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी अनुयायियों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। विमोचन के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक (कलेक्टर्स) इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button