छत्तीसगढ़

Raipur Encroachment Action: चंगोराभाठा रिंग रोड पर अनुमति के विपरीत बन रहा व्यावसायिक भवन निगम ने हटाया

रायपुर के चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 पर अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को नगर निगम जोन-5 की टीम ने नोटिस के बाद हटाने की कार्रवाई की।

Raipur Encroachment Action रायपुर। नगर निगम ने शहर में स्वीकृत अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में जोन-5 के नगर निवेश विभाग ने चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाने की कार्रवाई की।

नोटिस के बाद निगम ने की कार्रवाई

रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

निगम के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ता कमलकांत चंद्राकर द्वारा स्वीकृत अनुमति के विपरीत व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम अधिनियम के तहत नियमानुसार नोटिस देने के बाद भवन को हटाने की कार्रवाई अभियानपूर्वक की गई।

नगर निवेश विभाग की टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम द्वारा शहर में भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृत अनुमति का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। निगम ने स्पष्ट किया है कि अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button