अपराध

Sex Racket Raid: संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस की दबिश, 12 युवक और 6 युवतियां हिरासत में

धमतरी के श्यामतराई में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने मकान में दबिश देकर 12 युवक और 6 युवतियों समेत 18 लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने मकान का घेराव कर विरोध जताया।

Sex Racket Raid धमतरी। शहर से लगे श्यामतराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।

शिकायत के बाद मकान में पुलिस की रेड

जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान में दबिश दी। इस दौरान वहां मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव

पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन श्यामतराई के आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त मकान का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने मामले के कथित मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button