छत्तीसगढ़

Terror Tribute News : आतंकी हमले में शहीद छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को BJYM ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

तात्यापारा मंडल ने आजाद चौक पर रखा दो मिनट का मौन, मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर, 3 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) तात्यापारा मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के आजाद चौक (गार्डन) में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के निर्दोष श्रमिकों, दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना की आत्मशांति के लिए आयोजित किया गया था।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बीजीवायएम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी ने मोमबत्तियां जलाकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में गए निर्दोष मजदूरों पर हमला बेहद दर्दनाक है और पूरा प्रदेश इस संकट की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य व पार्षद दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री राज गायकवाड़, तात्यापारा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुर्रे, महामंत्री लावी शर्मा व अखिल साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button