Featureआदिवासीनारायणपुर

बेरोजगारी दर में आई कमी, युवाओं के सपने हो रहे साकार – मंत्री Kedar kashyap

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री Kedar kashyap ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास कार्यों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का सपना अब साकार हो रहा है और राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है। सड़क, बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए गए हैं। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

/* Outer Box */ /* Header Label */ /* Slider */

संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के पक्ष में सरकार

कांग्रेस द्वारा मंत्रियों के काफिले कम करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार हमेशा संसाधनों के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग के पक्ष में रही है। जहां आवश्यकता होगी, वहीं संसाधनों का उपयोग किया जाएगा और इस विषय पर सरकार स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

पीएम मोदी की अपील को बताया देशहित में जरूरी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को लेकर देशवासियों से की गई अपील का समर्थन करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से अपनी दिनचर्या में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है। कांग्रेस द्वारा इस विषय पर की जा रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सम्मान के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

दिसंबर-जनवरी तक हो सकती है फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अभ्यर्थियों से उनकी चर्चा हो चुकी है और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है तथा व्यापम के माध्यम से दिसंबर या जनवरी तक लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button